बच्चों का सनातन ज्ञान
नटखट कान्हा की बाल लीलाएं — माखन चोरी, मिट्टी खाना और यशोदा मैया को ब्रह्मांड दर्शन
गोकुल के कान्हा की मनमोहक बाल क्रीड़ाएं और बच्चों के लिए प्रेम, आनंद व सत्य का संदेश
BHARTIYADOOT.COM • धर्म • संस्कृति • हमारी पहचान
卐 ॐ 卐
नटखट कान्हा की बाल लीलाएं — माखन चोरी, मिट्टी खाना और यशोदा मैया को ब्रह्मांड दर्शन
करारविन्देन पदारविन्दं मुखारविन्दे विनिवेशयन्तम्।
वटस्य पत्रस्य पुटे शयानं बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि॥
वटस्य पत्रस्य पुटे शयानं बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि॥
बाल कृष्ण वंदना: जो अपने करकमलों से चरणकमल को पकड़कर मुखकमल में धारण करते हैं और वटवृक्ष के पत्ते पर शयन करते हैं, उन बालमुकुंद कान्हा को मैं मन से स्मरण करता हूँ।
📖 मुख में संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन
एक बार बाल कृष्ण अपने सखा ग्वालबालों के साथ आंगन में खेल रहे थे। बलराम जी ने आकर मैया यशोदा से शिकायत की— “मैया! कान्हा ने मिट्टी खाई है।” मैया छड़ी लेकर दौड़ी और बोलीं— “कन्हैया! सच बता, क्या तूने मिट्टी खाई है?”
कान्हा ने भोलेपन से कहा— “नाहिं मैया, मैंने माखन खायो… मैंने मिट्टी नहीं खाई।” जब मैया ने मुख खोलने को कहा, तो कान्हा ने अपना छोटा सा मुख खोला। मैया ने देखा कि उस नन्हे मुख में सूर्य, चंद्रमा, तारे, पर्वत, समुद्र और साक्षात तीनों लोक घूम रहे हैं! मैया आश्चर्यचकित होकर विस्मृत हो गईं।
🌟 बच्चों के लिए शिक्षा
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं सिखाती हैं कि ईश्वर केवल मंदिरों में ही नहीं, बल्कि हर बच्चे की निश्छल मुस्कान और पवित्र हृदय में वास करते हैं। मित्रों के साथ मिल-बांटकर खाना (माखन चोरी का वास्तविक अर्थ) और प्रकृति से प्रेम करना ही जीवन का सच्चा आनंद है।
Leave a Reply